लाइव न्यूज़ :

किसान हत्याकांड में हथियार समेत तीन गिरफ्तार, तीन फरार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:47 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 20 दिसम्बर पलामू जिले में कथित रूप से फिरौती के लिए हुए किसान हत्याकांड में रविवार को पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अबतक फरार है ।

जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि किसान विश्वनाथ यादव का अपहरण फिरौती के लिए नहीं बल्कि गुदन मियां नाम के सूदखोर के पास जमा उसकी रकम के कारण हुआ था। गत 10 दिसम्बर को पांकी थानान्तर्गत मतनाग गांव में यह वारदात हुई थी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसान के रुपये जोलहा बिगहा के गुदन मियां के पास थे और जमा रकम को हजम करने की नीयत से इस सूदखोर मियां ने साजिश कर विश्वनाथ यादव की हत्या करवा दी। उन्होंने कहा कि इस कथित अपहरण एवं हत्या का मुख्य सरगना गुदन मियां ही है ।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किसान के घर धावा बोलकर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गये ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण के चार घंटे के भीतर ही नामजद अभियुक्तों ने किसान की हत्या कर दी थी और शव को छिपाने के लिए उसे नदी के किनारे रेत में गाड़ दिया था, जिसे पुलिस ने गत 17 दिसम्बर को लंबीटाड़ नदी से बरामद किया।

कुमार ने बताया कि अपहरण का मुख्य मकसद हत्या करना था और अपहरणकर्ता ने किसान के ही मोबाइल से फोन कर उसके बेटे से दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। यह मोबाइल फोन भी अब बरामद कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि आज ही पांकी थानान्तर्गत जोलहा बिगहा गांव में छापामारी करके वारदात के मुख्य सरगना गुदन मियां, शमशाद अंसारी और आफताब अंसारी को पकड़ा गया है । इनके पास से एक देसी पिस्तौल तथा विश्वनाथ यादव का मोबाइल बरामद हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना में कुल छह आपराधिक तत्व शामिल थे, इसमें तीन अन्य तौफीक अंसारी, रहिस अंसारी और शमशाद अंसारी नाम का एक अन्य आरोपी अबतक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी