लाइव न्यूज़ :

सात करोड़ रुपये मूल्य के एम्बरग्रीस के साथ तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 मई सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली एम्बरग्रीस की कथित तस्करी को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एम्बरग्रीस एक ऐसा पदार्थ है, जो स्पर्म व्हेल्स की आंत में पैदा होता है।

पुलिस ने बताया कि इन तीनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। ये इस महंगे पदार्थ को जूनागढ़ से अहमदाबाद में किसी ग्राहक के लिए लेकर आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 5.35 किलोग्राम एम्बरग्रीस बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-सात) के उपायुक्त प्रेमसुख डेलु ने बताया, ‘‘ हमने एम्बरग्रीस की तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिसमें 10 लोगों के शामिल रहने का संदिग्ध है। आगे की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि तीनों के पास से मिली सामग्री की फोरेंसिक टीम द्वारा प्रथम दृष्टया एम्बरग्रीस होने की पुष्टि किये जाने के बाद उनके विरूद्ध वन्यजीवन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है