लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के खुर्दा में 1.26 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 अगस्त ओडिशा के खुर्दा जिले में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार शाम खुर्दा बस स्टैंड के निकट से 1.26 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटक के निवासी आफताब उर्फ मोहम्मद सैयाज, भद्रक जिले के निवासी मुन्ना उर्फ एसके कमरूद्दीन और खुर्दा के निवासी सौरव पटनायक के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने आरोपियों के पास से अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की हैं।

राज्य पुलिस प्रमुख ने बताया कि स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एक वरिष्ठ एसटीएफ अधिकारी ने बताया, ‘‘ 2020 से, एसटीएफ ने 36 किलोग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर, 74.38 क्विंटल गांजा जब्त करने के साथ ही 100 से ज्यादा मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू