लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:40 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जून उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और आगरा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय स्तर पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी से पुलिस विभाग मे कथित तौर पर भर्ती कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश एसटीएफ को पिछले काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में कूटरचित दस्तावेज एवं अभिलेखों में फेरबदल करके धोखाधड़ी से मूल अभ्यर्थी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को लिखित परीक्षा में बैठाकर पुलिस विभाग मे भर्ती कराने वाले अपराधियों के गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर एसटीएफ और आगरा पुलिस ने मंगलवार रात को आगरा के एत्माद्वौला थानाक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अलीगढ़ का अभिषेक कुमार, पंकज कुमार और रामप्रकाश शर्मा शामिल हैं। बयान के अनुसार इनके पास से कई आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किये गए हैं। बयान के अनुसार एसटीएफ इन लोगों से पूछताछ करके गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग