लाइव न्यूज़ :

रिश्वत के मामले में तहसीलदार के चालक सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:33 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसंबर राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने तीन लोगों को परिवादी से 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार एसीबी की टीम ने जोधपुर के तहसीलदार के चालक मदन सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भोपाल सिंह एवं निजी व्यक्ति हिम्मत सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया है।

परिवादी द्वारा शिकायत की गयी थी कि उसकी एवं उसकी पत्नी की कृषि भूमि की मौका रिपोर्ट तैयार करने की एवज में आरोपी 50 हजार रुपये रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहे हैं।

एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को आरोपी हिम्मत सिंह को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रकरण में आरोपी मदन सिंह एवं भोपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?