मप्र के रायसेन जिले में रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:13 IST2021-12-29T21:13:42+5:302021-12-29T21:13:42+5:30

Three arrested including SDM for taking bribe in Raisen district of MP | मप्र के रायसेन जिले में रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम सहित तीन गिरफ्तार

मप्र के रायसेन जिले में रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम सहित तीन गिरफ्तार

रायसेन, 29 दिसंबर लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने बुधवार शाम को मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और उनके दो सहकर्मियों को स्टोन क्रशिंग की एक इकाई स्थापित करने के एवज में एक कारोबारी व्यक्ति से 45 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि एसडीएम मनीष जैन ने गैरतगंज तहसील के अगरिया में एक स्टोन क्रशिंग इकाई लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी, इसमें 50 हजार रुपए में मामला तय होने के बाद उन्होंने पांच हजार रुपए रिश्वत के पहले ही प्राप्त कर लिए।

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद योजना बनाकर कारोबारी को 40 हजार और पांच हजार रुपयों के दो लिफाफों के साथ भेजा गया। शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के रीडर दीपक श्रीवास्तव ने दोनों लिफाफे स्वीकार कर लिए, इसके बाद उसने पांच हजार रुपए का लिफाफा अपने पास रखा और 40 हजार में से 10 हजार रुपए निकाल कर 30 हजार रुपए एसडीएम जैन को सौंप दिए। उन्होंने बताया कि इस पर लोकायुक्त पुलिस दल ने एसडीएम को भी गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जैन, श्रीवास्तव और कम्प्यूटर आपरेटर राम नारायण अहीर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested including SDM for taking bribe in Raisen district of MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे