लाइव न्यूज़ :

झाबुआ में धर्मांतरण के आरोप में पादरी सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:24 IST

Open in App

झाबुआ, 27 दिसंबर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक आदिवासी व्यक्ति को ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के प्रयास के आरोप में एक पादरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ईसाई समुदाय के स्थानीय डायसिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

कल्याणपुरा थाना प्रभारी दिनेश रावत ने सोमवार को बताया कि टेटिया बारिया (26) की शिकायत पर पादरी जाम सिंह डिंडोर (45), अनसिंह निनामा (35) और मांगु भूरिया (42) को गिरफ्तार किया गया है। बारिया ने शिकायत की कि आरोपियों ने रविवार को उसे ईसाई बनाने की कोशिश की।

रावत ने कहा, ‘‘ बारिया ने दावा किया कि तीनों ने उसे रविवार को एक प्रार्थना घर बुलाया था, जहां उस पर पानी छिड़का गया और बाइबल पढ़ी गई। बारिया ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों ने उससे कहा कि धर्मांतरण के बाद उसके परिवार को मुफ्त स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं मिलेंगीं। हालांकि बारिया वहां से निकल गया।’’

अधिकारी ने कहा कि सिंह, निनामा और भूरिया के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, ईसाई समुदाय के झाबुआ डायसिस के सहायक बिशप रेवरेंड पॉल मुनिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि धर्मांतरण के मुद्दे पर ईसाई समुदाय को बदनाम करने के लिए आदिवासी बहुल इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभियान का उद्देश्य राजनीतिक लाभ है। कुछ संगठन आदिवासियों को बांट रहे हैं। हमारा एक पादरी और दो धर्मालंबी (तीनों ईसाई) आदिवासी हैं और किसी भी व्यक्ति को धर्म बदलने के लिए प्रलोभन देने के किसी भी प्रयास में शामिल नहीं हुए हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे उत्पीड़कों को क्षमा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं