लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में अस्पताल कर्मी सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:51 IST

Open in App

नोएडा, छह मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर की कथित कालाबाजारी कर रहे हैं अस्पताल कर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने रेमडेसिविर की पांच खुराक भी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) हरिश चंदर ने बताया कि नोएडा फेस- 2 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर को नईम, निसार, तथा प्रवेश नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि नईम ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल में काम करता है जबकि प्रवेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली है, कि आरोपी दो हजार रुपये कीमत के इंजेक्शन को 30 से 40 हजार रुपये में बेचते थे।

डीसीपी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन कहां से मिली थी।

उन्होंने बताया कि हमें आशंका है कि कुछ अस्पतालों में बने मेडिकल स्टोर के संचालक तथा अस्पताल कर्मी भी इस कालाबाजारी मे शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?