लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में अस्पताल कर्मी सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:52 IST

Open in App

नोएडा, छह मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर की कथित कालाबाजारी कर रहे अस्पताल कर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने रेमडेसिविर की पांच खुराक भी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) हरिश चंदर ने बताया कि नोएडा फेस- 2 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर को नईम, निसार, तथा प्रवेश नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि नईम ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल में काम करता है जबकि प्रवेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली है, कि आरोपी दो हजार रुपये कीमत के इंजेक्शन को 30 से 40 हजार रुपये में बेचते थे।

डीसीपी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन कहां से मिली थी।

उन्होंने बताया कि हमें आशंका है कि कुछ अस्पतालों में बने मेडिकल स्टोर के संचालक तथा अस्पताल कर्मी भी इस कालाबाजारी मे शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी