लाइव न्यूज़ :

मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत ऋण देने वाली कंपनियों पर कार्रवाई में चीनी नागरिक सहित तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:33 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 दिसंबर तेलंगाना पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत ऋण देने वाली कंपनियों पर कार्रवाई जारी रखते हुए पुणे स्थित एक कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया है।

उन्होंने बताया कि इस कॉल सेंटर का इस्तेमाल ऐप के जरिये ऋण लेने वालों से वसूली करने के लिए उनका उत्पीड़न करने में किया जाता है। इस मामले में एक चीनी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी हैदराबाद के एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई, जिसके मुताबिक ऑनलाइन ऋण ऐप कंपनी ऊंचे ब्याज दर पर कर्ज की रकम लौटाने का दबाव बनाने के लिए उसका उत्पीड़न कर रही थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शुक्रवार तक एक चीनी महिला सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले एक महीने में ऐसी ऐप आधारित कंपनियों के उत्पीड़न से कथित तौर पर तंग आकर एक इंजीनियर सहित तीन लोगों द्वारा आत्महत्या करने की घटना के बाद यह कार्रवाई शुरू की ।

पुलिस आयुक्त महेश एक भागवत ने बताया कि जिन लोगों को हाल में गिरफ्तार किया गया है, उनमें पुणे से संचालित कॉलसेंटर का निदेशक, उसकी पत्नी, जो चीन की नागरिक है और एक एचआर (ह्यूमन रिसोर्स) मैनेजर शामिल है।

पुलिस ने बताया कि कॉलसेंटर में इस समय 650 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिन्हें ऋण लेने वाले लोगों, उनके रिश्तेदारों एवं दोस्तों को अपने निजी मोबाइल फोन से कॉल कर ब्याज सहित ऋण चुकाने के लिए दबाव बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह