लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बुजुर्ग चिकित्सक से जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 15:28 IST

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख रूपये की जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग खुद को कथित तौर पर नक्सली बताकर चिकित्सक से पैसे ऐंठना चाह रहे थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उ

एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि इन तीनों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर जबरन वसूली की योजना बनाई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव (ईस्ट) के पांडुरंग वडी इलाके में क्लिनिक चलाने वाले 76 वर्षीय चिकित्सक को बुधवार को एक पत्र मिला था जिसमें एक नक्सली संगठन ने उनसे 50 लाख रूपये की मांग की थी। इसमें आरोपियों ने धमकी दी थी कि पैसा नहीं देने पर चिकित्सक और उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। इस बाबत वनराई पुलिस थाने में वसूली का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवड़े ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया। आरोपी भाईसाखी बिस्वास (21), मोध हयात शाहा (45) और विक्रांत कीरत (50) ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर यह साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह