लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बुजुर्ग चिकित्सक से जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख रूपये की जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग खुद को कथित तौर पर नक्सली बताकर चिकित्सक से पैसे ऐंठना चाह रहे थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि इन तीनों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर जबरन वसूली की योजना बनाई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव (ईस्ट) के पांडुरंग वाडी इलाके में क्लिनिक चलाने वाले 76 वर्षीय चिकित्सक को बुधवार को एक पत्र मिला था जिसमें एक नक्सली संगठन ने उनसे 50 लाख रूपये की मांग की थी। इसमें आरोपियों ने धमकी दी थी कि पैसा नहीं देने पर चिकित्सक और उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। इस बाबत वनराई पुलिस थाने में वसूली का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवड़े ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया। आरोपी भाईसाखी बिस्वास (21), मोध हयात शाहा (45) और विक्रांत कीरत (50) ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर यह साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों