लाइव न्यूज़ :

पंजाब में युवा कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस के 34 वर्षीय एक नेता की हत्या के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गुरिंदर पाल, सुखविंदर और सौरभ के रूप में की गई है। ये तीनों फरीदकोट के रहने वाले हैं और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में गुरिंदर पाल मुख्य षड्यंत्रकारी है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनीषी चंद्रा ने बताया कि 18 फरवरी को युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने गुरलाल सिंह पर उस समय कथित रूप से गोलियां चलाई, जब वह फरीदकोट जिले में अपनी कार के पास खड़ा था। गुरलाल पर करीब 12 गोलियां चलाई गई थीं।

गुरलाल को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरलाल फरीदकोट जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए