लाइव न्यूज़ :

अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 4, 2020 17:19 IST

Open in App

पालघर, चार नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले से 41 वर्षीय एक ग्रामीण का अपहरण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित सुरेश शिव काकड का रविवार को आरोपियों से मिलने के बाद अपहरण कर लिया गया था।

कासा थाने के निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि काकड को एक जंगल में ले जाया गया, जहां पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई और उसकी रिहाई के लिए 2.40 लाख रुपये की मांग की।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित के बेटे को फिरौती के लिए फोन किया जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रमन भोवर, मनोज मोरे और गोविंद वाडू के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है।

इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?