लाइव न्यूज़ :

गांजा और चरस सहित नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में हैदराबाद में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 जुलाई हैदराबाद में अवैध रूप से नशीले पदार्थ रखने, उसके परिवहन एवं बिक्री के आरोप में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को ई-कॉमर्स कंपनी के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहायक उत्पाद (प्रवर्तन) अधीक्षक एन अंजीरेड्डी ने एक बयान जारी कर बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने सिकंदराबाद के एक इलाके में छापेमारी की और उनके पास से 1.1 किलो सूखा गांजा, 20 ग्राम हशीश का तेल, दो ग्राम एमडीएमए, 10 एलएसडी ब्लॉट्स तथा पांच ग्राम चरस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ क दौरान तीनों ने बताया कि वे नशे के आदि हैं और अधिक पैसा कमाने के लिये उन्होंने इसकी बिक्री शुरू कर दी ।

अधिकारी ने बताया कि नशे के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं की पहचान कर ली गयी है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइइथाइलमाइड) टेबलेट अथवा तरल रूप में पाया जाता है और इसे सबसे शक्तिशाली ‘‘मूड-चेंजिंग’’ रसायनों में से एक के रूप में जाना जाता है जबकि एमडीएमए (मिथाइलेनेडाईऑक्सीमेथाम्फेटामाइन) का पार्टी ड्रग अथवा मनोस्थिति बदलने के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए