लाइव न्यूज़ :

आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:40 IST

Open in App

आगरा (उप्र),29 सितंबर आगरा पुलिस ने कालिंदी विहार में सुशील चौहान हत्या के मामले में वांछित तीन कथित बदमाशों को मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि 17 सितंबर को कालिंदी विहार स्थित राधिका प्लाईवुड और ग्लास की दुकान में लूट के इरादे से आए तीन बदमाशों ने कर्मचारी सुशील चौहान की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात 2.45 बजे पुलिस ने तीन बदमाशों को ताजमहल के पीछे महताब बाग के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने खुद को संभालते हुए बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस अभिरक्षा में ही उसका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में बुधवार को एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बदमाश दुकान में लूट करने के लिए आये थे। थाना पुलिस के साथ एसओजी ने बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश का नाम राजेश बघेल है। वहीं उसके दो अन्य साथी सनी और आकाश हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो