लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में शाही ईदगाह पर संकल्प यात्रा निकालने की घोषणा के सिलसिले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:20 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर जनपद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में शाही ईदगाह पर संकल्प यात्रा निकाले जाने की घोषणा करने वाले सामाजिक संगठन ‘नारायणी सेना’ के कोषाध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

वहीं, लखनऊ से पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपने घर पर नजरबंद किए गए नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव ने संकल्प यात्रा को निरस्त करने की घोषणा की है।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सोमवार को बताया, ‘‘मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि में मंदिर परिसर में स्थित शाही ईदगाह को हटाकर वह भूमि उसके मूल स्वामी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपने की मांग करने वाले सामाजिक संगठन ‘नारायणी सेना’ ने 29 नवंबर को शाही ईदगाह पर संकल्प यात्रा निकालने की घोषणा की थी।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ‘नारायणी सेना’ के कोषाध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू