लाइव न्यूज़ :

गुजरात के गिर सोमनाथ में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:22 IST

Open in App

सोमनाथ, 13 जुलाई गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में दो व्यक्तियों के घायल होने तथा एक दुकान और कुछ वाहनों के क्षत्रिग्रस्त होने की घटना के संबंध में मंगलवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस निरीक्षक एन एम अहीर ने बताया कि प्रभास पाटन में सोमवार रात, दो समुदायों के दर्जनों लोग डंडे लेकर निकल आये और उनके बीच झड़प हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए तथा एक दुकान और दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारी ने कहा, “प्रभास पाटन में सोमवार को एक बाजार में दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई, जिसके बाद कुछ लोगों में कहासुनी हुई। उस समय मामला शांत हो गया लेकिन बाद में दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया।”

उन्होंने कहा कि झड़प के बाद 25 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव है और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल