महाराष्ट्र में लूटपाट के दौरान महिला की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश से तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:55 IST2021-07-26T20:55:53+5:302021-07-26T20:55:53+5:30

Three arrested from Uttar Pradesh for killing woman during robbery in Maharashtra | महाराष्ट्र में लूटपाट के दौरान महिला की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश से तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र में लूटपाट के दौरान महिला की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश से तीन गिरफ्तार

ठाणे, 26 जुलाई मुंबई महानगर क्षेत्र के भायंदर में एक महिला की हत्या करने और उसके सोने के गहने लूटने के आरोप में उत्तर प्रदेश के बलिया से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुमन वर्मा 21 जुलाई को अपने आवास पर मृत पाई गई थी और उसके 35,800 रुपये के सोने के गहने भी गायब थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि अपराध शाखा ने बलिया के आरोपियों की पहचान की और उनका पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान सोनू चौहान, सुधीर कुमार तुलसी चौहान और मुन्नी कुलदीप चौहान के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested from Uttar Pradesh for killing woman during robbery in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे