लाइव न्यूज़ :

पूर्व महापौर को घर में घुसकर धमकाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर और भाजपा नेता रविंद्र गुप्ता द्वारा उनके घर में घुसकर धमकाने के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि तीन लोग उनके घर में घुसे और बिल्डरों द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत करने पर उन्हें और उनके परिवार को परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंटू (34), सुरेश (34) और मोहित (23) के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के सोनीपत के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि वे आरोपियों की मंशा का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपी सोमवार को मध्य दिल्ली के करोल बाग में स्थित गुप्ता के घर पहुंचे और पूर्व महापौर व उनके परिवार के सदस्यों को धमकाया। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

गुप्ता ने दावा किया कि इन लोगों को उन बिल्डरों द्वारा भेजा गया था जिनके खिलाफ उन्होंने अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत की थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ डीबीजी रोड पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच के लिए इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल