लाइव न्यूज़ :

उत्तर दिल्ली में चोरी के शक में शख्स की पिटाई करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वाहन चोरी के संदेह में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना यहां बुराड़ी के संत नगर इलाके में मंगलवार को करीब ढाई बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन नजर आने के बाद जांच शुरू की थी और मामला दर्ज किया था। वीडियो में एक व्यक्ति खंभे से बंधा और कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाते हुए दिख रहा है। बाद में उसे चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “घटना के सिलसिले में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली थी लेकिन प्राप्त वीडियो के आधार पर हमने उसी दिन मामले में जांच शुरू कर दी थी।”

अधिकारी ने कहा, “हिरासत में लिए गए लोगों ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि पीड़ित को उस समय पकड़ा गया जब वह उनका एक रिक्शा चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे एक खंभे से बांध दिया और लोगों के सामने उसे मारा-पीटा लेकिन बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। चूंकि पूर्व में चोरी की घटनाएं हुईं थी, इसलिए उन्हें शक हुआ कि यही शख्स उसके पीछे है।”

पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में पीड़ित की पहचान नहीं कर पाए हैं और न ही वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया