लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में 1.37 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:16 IST

Open in App

ठाणे, 31 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो महीने पहले एक दुकान से 1.37 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने झारखंड से ताल्लुक रखने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय सुल्तान शेख, 34 वर्षीय अब्दुल शेख और 33 वर्षीय आलमगीर शेख के रूप में हुई है। मंगलवार को पटना से मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचते ही इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी की यह घटना 16-17 जनवरी की दरम्यानी रात में हुई। यहां वर्तक नगर में स्थित दुकान में कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी की थी।

कासरवडावली पुलिस थाने के निरीक्षक किशोर खैरनर ने यहां बताया, ‘‘ तब से पुलिस आरोपियों को खोज रही थी। कुछ दिन पहले जांचकर्ताओं को यह जानकारी मिली थी कि इस अपराध में शामिल आरोपी पटना हवाईअड्डे से मुंबई आ रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर मुंबई हवाईअड्डे पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि अब तक हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ये तीनों आभूषण दुकान में हुई चोरी में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यहां आने पर उनकी योजना पुणे में आभूषणों की एक दुकान लूटने की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह