लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने यहां हेरोइन की कथित रूप से आपूर्ति करने को लेकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कुल 1.1 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गयी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी हुकुम चंद (45) और रोहित (32) तथा उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के निवासी शाहिद खान (58) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुकुम चंद हेरोइन की आपूर्ति करने के लिए सुल्तानपुरी के धन धन सतगुरु पार्क में आएगा। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को पहली गिरफ्तार हुई।

पुलिस उपायुक्त (अपराध), चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि हुकुम चंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान चंद ने बताया कि उसने हेरोइन रोहित से खरीदी थी। रोहित को 18 अगस्त को सुल्तानपुरी इलाके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी।

पुलिस ने बताया कि रोहित से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने खान से दो किलोग्राम हेरोइन खरीदी थी।

उन्होंने बताया कि यह पाया गया कि बरेली पुलिस ने 18 अगस्त को खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, और वह तभी से जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली के फतेहगंज पूर्व थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक सितंबर को खान को गिरफ्तार किया और जांच के लिए उसे यहां लेकर आयी।

पुलिस ने बताया कि खान से पूछताछ में पता चला कि वह हेरोइन विनिर्माता है और उसमें उसके रिश्तेदार तथा कुछ सहयोगी मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि खान के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए बरेली और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में छापे मारे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे