लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली में व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक शख्स को चाकू घोंपने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी सौरव (23), गोलू (27) और विजय (25) का किराना दुकान के मालिक अशोक गुप्ता से झगड़ा हुआ और उन्होंने बदला लेने के लिए गुप्ता को चाकू घोंप दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्ता को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी के मुताबिक, उनका बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल तीन अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक जुलाई को गुप्ता अपने घर के बाहर बैठे थे तभी दोपहिया वाहनों पर छह लोग पहुंचे और उनमें से एक ने देसी कट्टे से गोली चलाने की कोशिश की, जबकि दो अन्य ने गुप्ता को चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने बताया कि छह में से तीन आरोपियों को गुप्ता जानते थे और उनकी पहचान कर ली थी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की इस साल होली पर सौरव और गोलू से बहस हुई थी। बदला लेने के लिए उन्होंने अपने साथियों के साथ गुप्ता को मारने की कोशिश की।

पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उरविजा गोयल ने कहा, “जांच के दौरान सौरव को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ के दौरान अपने साथियों गोलू और विजय का पता बताया, लेकिन वे वहां नहीं थे। तकनीकी निगरानी और नजर रखकर हमारी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।" उन्होंने कहा कि उनके पास से एक चाकू, दो स्कूटर और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया