लाइव न्यूज़ :

नागपुर में कोरोना वायरस से जुड़ा फेक वीडियो फैलाने वाले तीन गिरफ्तार

By फहीम ख़ान | Updated: March 27, 2020 13:44 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 130 मामले सामने आए हैं जबकि इस कोविड-19 से 4 लोगों की मौत सामने आई है. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या को नागपुर में एक वीडियो वायरल हो गया जो फेक निकला. पुलिस ने फेक वीडियो फैलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में 27 मार्च को 4 लोग को पॉजिटिव पाया गया है, इसके साथ ही शहर में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या 9 हो गई हैमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले पुणे में आए हैं.

नागपुर: कोरोना वायरस के संक्रमित लोगो की संख्या नागपुर में 59 होने की अफवाह फैलाने के लिए हाल में एक वीडियो वायरल किया गया था। इस वीडियो में दो डॉक्टरों के बीच बातचीत दिखा कर ये दावा किया गया था कि नागपुर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे है। इस मामले में नागपुर साइबर सेल की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जय गुप्ता (37), अमित पारधी (38), और दिव्यांशु मिश्रा (33) शामिल है। इस फर्जी वीडियो की अफवाह से नागपुर सहित सभी जगह लोग काफी डर गए थे।

नागपुर में कोरोना के और 4 नए पॉजिटिव मिले

कोरोना वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के खबर है कि नागपुर में शुक्रवार को और 4 नए पॉजिटिव पाए गए है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पांचवां व्यक्ति कोरोना के संक्रमण का पॉजिटिव पाया गया था। इसी 42 वर्षीय शख्स के परिवार के सदस्य आज पॉजिटिव बताए गए है।  

दिल्ली से यात्रा कर नागपुर लौटे इस शख्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी है। इसी के साथ अब नागपुर में कोरोना मरीजो की संख्या 9 पर पहुंच गई है। उधर विदर्भ के गोंदिया जिले में भी एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। विदर्भ में अब पॉजिटिव की संख्या 14 हो गयी है

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसलोकमत नागपुरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं