लाइव न्यूज़ :

प्याज की आड़ में ट्रक में अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:29 IST

Open in App

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के चित्तोडगढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी में बुधवार को एक ट्रक की तलाशी के दौरान चालक के पास वाली सीट के नीचे एक प्लास्टिक के थैले में 10 अवैध देशी पिस्तौल 20 मैगजीन व पांच कारतूस बरामद कर ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

चित्तोडगढ़ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि ट्रक की तलाशी में ''मेड इन जापान व मेड इन यूएसए'' लिखी 10 अवैध देशी पिस्तौल, 20 मैगजीन व पांच कारतूस बरामद कर ट्रक में सवार चालक-खलासी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में प्याज भरी हुई थे जिसकी आड़ में हथियारों की तस्करी की जा रही थी।

गोयल ने बताया कि गिरफ्तार चालक हरविन्दर सिंह (23), खलासी तलविन्दर सिंह (20) एवं अन्य परबदीप सिंह (21) थाना वलटोहा जिला तरणतारण पंजाब के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि परबदीप सिंह पंजाब से कारतूस लाकर मध्य प्रदेश में बेचकर बदले में कुछ भुगतान कर वहां से अवैध पिस्तौल लाकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेच देता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया