लाइव न्यूज़ :

महिला पर यौन हमला करने और ट्रक चालक से लूट के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 21, 2021 01:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च दक्षिणी दिल्ली में 25 वर्षीय एक महिला पर यौन हमला करने और एक ट्रक चालक से नकदी लूटने की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बाताय कि आरोपी की पहचान 26 वर्षीय योगेश, 25 वर्षीय नवीन लोहमद और 30 वर्षीय बलजीत के रूप में हुई है और ये सभी आया नगर इलाके के रहनेवाले हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में पुलिस को तीन-चार लोगों द्वार एक महिला पर यौन हमला करने की जानकारी मिली थी। आरोपियों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की, जिसने आरोप लगाया कि तीन लोगों का उसके भाई के साथ कार में झगड़ा हुआ और जब वह अपने भाई को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर यौन हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें तीन लोगों द्वारा मार-पीट करने के संबंध में एक और शिकायत फोन पर मिली थी। कॉल करने वाले ट्रक चालक शहजाद ने आरोप लगाया कि जब मजदूर उसके ट्रक से ईंट उतार रहे थे तभी तीन लोग आए और मारपीट के बाद 30,000 रुपये लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों मामलों में यही तीन आरोपी शामिल थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग