लाइव न्यूज़ :

जाली दस्तवेजों पर लग्जरी कारें बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जाली बैंक दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खरीदारों को लग्जरी कार बेचने के आरोप में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी राजीव कुमार (34), वैभव राणा (21) और विजेंद्र राणा (51) के पास से सात गाड़ियां जब्त की गई हैं। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था।

पुलिस ने बताया कि गिरोह अलग-अलग बैंकों से फर्जी आवेदकों के नाम पर आम तौर पर गाड़ियों के लिए कर्ज लेते थे और बाद में कार को ग्राहकों (पीड़ितों) को बेच दिया करते थे। इसके लिए वे उस बैंक का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र परिवहन प्राधिकरण में जमा कराते थे जिससे कर्ज लिया गया होता था।

पुलिस के मुताबिक, दो अगस्त को निजी बैंक से शिकायत मिली कि उन्होंने दो लोगों को दो गाड़ियों पर कर्ज दिया था और आरोप लगाया कि बाद में उन्हें पता चला आरटीओ में जमा कराए गए फर्जी दस्तावेजों के जरिए दोनों गाड़ियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) से बैंक का रेहननामा हटा दिया गया।

पुलिस के एक ‍वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, स्थानीय खुफिया तंत्र और तकनीकी निगरानी की मदद से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके खुलासे पर सात वाहनों को जब्त कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया, “पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी आवेदकों के जरिए गाड़ियों पर कर्ज लेते थे और बाद में बैंकों के फर्जी अनापत्ति प्रमाण-पत्रों को परिवहन प्राधिकरणों में जमा करा के आरसी पर से बैंक के रेहननामा को हटवा लिया करते थे। इसके बाद वे विभिन्न डीलरों के जरिए विभिन्न ग्राहकों को गाड़ियां बेच दिया करते थे।”

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजेंद्र राणा ने बताया है कि वह पहले हरियाणा में हत्या और अपहरण के मामलों में शामिल रहा है और 14 साल की जेल की सजा काट चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos