लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 2.7 करोड़ रुपये के मूल्य की एम्बरग्रीस बेचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:05 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उपनगरीय मुलुंड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो 2.7 करोड़ रुपये के मूल्य की 'एम्बरग्रीस' बेचने की कोशिश कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा की इकाई-4 ने एक वन अधिकारी के साथ मंगलवार शाम बोमेट चॉल के एक कमरे में छापा मारा और तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.7 किलो एम्बरग्रीस बरामद की। जब्त की गई एम्बरग्रीस के नमूनों को जांच के लिये समुद्री जीव विज्ञानियों को भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

एम्बरग्रीस को व्हेल की उल्टी भी कहा जाता है। दरअसल, व्हेल के शरीर से अपशिष्ट निकलता है। कई बार जब यह अपशिष्ट ज्यादा बड़ा हो जाता है तो व्हेल इसे मुंह से उगल देती है।

परफ्यूम बनाने में इस्तेमाल होने वाले एम्बरग्रीस की बिक्री प्रतिबंधित है क्योंकि स्पर्म व्हेल संकटग्रस्त प्राणी है, जिसका वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा