लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के घरवालों को बंधक बनाकर लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को बंधक बनाने के बाद उसके घर से आठ लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात लूटने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास मुठभेड़ के बाद अंकुश (23) और मुकुल (24) नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंकुश को गोली लगी। आरोपियों द्वारा खुलासा करने के बाद, तीसरे आरोपी सदर बाजार निवासी दीपांशु उर्फ वाशु (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दीपांशु, विनोद लाल नामक प्रॉपर्टी डीलर का कर्मचारी है, जिसका घर उन्होंने लूटा था।

अधिकारी ने कहा, “दीपांशु ने आरोपियों को लाल के घर में नकद और गहने होने की जानकारी दी थी, जिसके लिए उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।” अधिकारी ने बताया कि घटना सात जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे हुई थी और यह कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई थी।

लाल के घर पर न होने का फायदा उठाकर बिजलीकर्मी के रूप में चार लोग उसके घर में घुसे थे। सभी के पास हथियार थे और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था। आरोपियों ने लाल के घरवालों को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये तथा सोने के जेवरात लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, “हमारी पुलिस की टीम उनका पीछा कर रही थी। रविवार को सुबह लगभग पांच बजे जब दो आरोपियों को उत्तम नगर बस अड्डे पर देखा गया तो उन्हें समर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में हमारी टीम ने गोली चलाई और एक आरोपी घायल हो गया।”

मीणा ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने लूट की दो और वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिसमें 26 जून को सदर बाजार की घटना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां