लाइव न्यूज़ :

ठाणे में 21 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ रखने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:35 IST

Open in App

ठाणे, पांच नवंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र में 21 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के मादक पदार्थ (मेफेड्रोन) रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मिरा भाईंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस उपायुक्त (अपराध) डॉ महेश पाटिल ने कहा कि नारकोटिक्स रोधी प्रकोष्ठ के एक गश्ती दल ने बृहस्पतिवार रात एक भोजनालय के पास एक व्यक्ति को रोका और उसके पास से पांच ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया।

अधिकारी ने कहा कि काशीमिरा निवासी आरोपी फरहाद कमरू जमन बिस्वास (19) ने पुलिस को बताया कि उसे अरबाज निसार खान नामक व्यक्ति से मादक पदार्थ मिला था, जिसने अकील अहमद सईद अहमद अंसारी (22) से उसे खरीदा था। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके घर से 271 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।

अधिकारी ने कहा कि जब्त किये गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत 21.68 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ कानून के तहत तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल