लाइव न्यूज़ :

खुद को पुलिसकर्मी बताने, ‘डिलेवरी ब्वॉय’ से लूटपाट करने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक डिलेवरी ब्वॉय से लूटपाट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीष बाली , कुलदीप और बंटी कश्यप के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब खाना पहुंचाने वाली एक ऑनलाइन कंपनी में काम करने वाला 28 वर्षीय शिवम मेहरौली से सामान पहुंचाकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे रोका और ख़ुद को पुलिसकर्मी बताया। दोनों ने शिवम पर आईफ़ोन चोरी करने का आरोप लगाया और जब उसने अपराध स्वीकार करने से इनकार किया तो वे उसे पीटने लगे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने एक तीसरे सहयोगी को फोन किया और शिवम को बताया कि वह पुलिस थाने के उप निरीक्षक को फोन कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तीनों ने शिवम की पिटाई की और उससे उसका डेबिट कार्ड और 700 रुपये छीन लिए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन