लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में वकील दंपत्ति की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार,

By भाषा | Updated: February 19, 2021 00:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 फरवरी तेलंगाना में एक वकील दंपत्ति की दिनदहाड़े हत्या के मामले में टीआरएस के एक स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद वकीलों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपी नेता को निलंबित कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि टीआरएस मंथनी मंडल इकाई के अध्यक्ष कुंता श्रीनिवास ने किसी व्यक्तिगत कारण से एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बुधवार को गट्टू वामन राव और उनकी पत्नी पी वी नागमनी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के पीछे किसी राजनीतिक कारण से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध से कुछ घंटे पहले श्रीनिवास मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के जन्मदिन के जश्न में पेडापल्ली जिले के मंथनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

तेलंगाना उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे वामन राव और उनकी पत्नी एक कार में यात्रा कर रहे थे तभी हमलावरों ने वाहन को रोक लिया और पेडापल्ली में सड़क पर उन पर हमला कर दिया।

अपने अंतिम समय में वामन राव ने टीआरएस नेता को हमले के लिए जिम्मेदार बताया । वामन राव के परिवार के सदस्यों ने भी हत्या में टीआरएस के एक स्थानीय नेता का हाथ होने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान श्रीनिवास और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे