मेंगलुरु में रेस्तरा में जन्मदिन मना रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:46 IST2021-02-01T22:46:47+5:302021-02-01T22:46:47+5:30

Three arrested for molesting teenager celebrating birthday at restaurant in Mangaluru | मेंगलुरु में रेस्तरा में जन्मदिन मना रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मेंगलुरु में रेस्तरा में जन्मदिन मना रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मेंगलुरु, एक फरवरी कर्नाटक के मेंगलुरु में एक बार एवं रेस्तरां में दोस्तों के साथ अपना जन्म दिन मना रही एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने और वहां तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को हुई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर फैल गया।

पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने यहां सोमवार को बताया कि आरोपियों ने रेस्तरां में किशोरी (18)के साथ छेड़खानी का प्रयास किया और उसके दोस्तों पर घातक हथियारों से वार किया। आरोपियों में एक किशोरी का परिचित है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये आरोपियों में दो 19 साल के हैं जबकि एक 18 साल का है।

कुमार के अनुसार किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती है और उसके माता-पिता कनाडा में हैं। पुलिस के अनुसार वह सोशल मीडिया के मार्फत एक आरेापी के संपर्क में आयी थी लेकिन बाद में उसने दोस्ती तोड़ दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested for molesting teenager celebrating birthday at restaurant in Mangaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे