लाइव न्यूज़ :

दक्षिण गोवा में दो वरिष्ठ नागरिकों की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:40 IST

Open in App

पणजी/मुंबई, नौ मार्च दक्षिण गोवा जिले के फतोर्दा इलाके में दो वरिष्ठ नागरिकों की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि रविन कुमार सदा (18), आकाश घोष (20) और आदित्य कुमार खारवाल (18) को मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क इलाके से पकड़ा गया, जब वे अपराध करने के बाद झारखंड भागने की कोशिश कर रहे थे।

कैटरिन पिंटो (85) और उनके दामाद मिंगुएल मिरांडा (65) सोमवार को फतोर्दा के अंबाजी में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए।

अधिकारी ने बताया, "जांच से पता चला है कि अपराध के बाद मृतकों के घर के पास रहने वाले तीन मजदूर लापता हो गए थे।"

बिहार के मूल निवासी सदा और झारखंड निवासी खारवाल (18) और घोष (20) मिरांडा के साथ काम कर रहे थे, जो एक ठेकेदार था।

तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिरांडा और उसकी सास को मार डाला, क्योंकि उन्होंने उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू