लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्ली में व्यक्ति को अगवा कर लूटपाट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी इलाके से 26 वर्षीय व्यक्ति को उसी की कार में अगवा करने और फिर वाहन और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये भी निकाले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पिंटू यादव (23), संजय (26) और शिव भारती (33) पूर्व में भी लूट के अपराध में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह तीन बदमाशों ने प्रिंस अभिषेक को उसी की कार में अगवा कर लिया और उसे जबरन एटीएम बूथ ले गए और उसके एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद बदमाश अभिषेक को सड़क पर छोड़कर कार और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्वीजा गोयल ने कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए गठित की गई टीम को तलाशी अभियान के दौरान लूटी गई कार राजौरी गार्डन इलाके में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कार को रोकने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और दो राउंड गोली चलाई।

गोयल ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड गोली चलायी, हांलाकि, आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही। इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण