लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाडे को लेकर तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:52 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 22 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 2021 में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के तीन लोगों को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया और उनके पास से दो प्रवेशपत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, उपस्थिति पत्रिका, एक आई-10 कार तथा छह हजार रुपये नगद बरामद किया है।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही उप- निरीक्षक की परीक्षा में कुछ लोग धोखाधड़ी कर साल्वर गैंग की सहायता से परीक्षा में नकल करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम को पता चला कि जनपद आगरा के आरबीएस इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थी हरेंद्र सिंह के स्थान पर किसी दूसरे लड़के को बैठा कर परीक्षा दिलवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने वहां पर छापा मारा तथा बंटी कुमार (एजेन्ट) , हरेंद्र सिंह (अभ्यर्थी) तथा अविनाश कुमार (साल्वर) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान एसटीएफ को पता चला कि ये लोग दो से पांच लाख रुपए लेकर असली अभ्यर्थियों की जगह साल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाते थे। उन्होंने बताया कि आज बंटी के कहने पर अविनाश कुमार वास्तविक अभ्यर्थी हरेंद्र के स्थान पर साल्वर के रूप में परीक्षा में बैठा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू