मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:17 IST2021-10-01T21:17:47+5:302021-10-01T21:17:47+5:30

Three arrested for duping more than one crore rupees in Mumbai | मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मुंबई, एक अक्टूबर मुंबई में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक व्यक्ति से कथित रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक राशि ठगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब 21 सितंबर को पीड़ित ने पश्चमी उप नगर कांदीवली में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी । शिकायत के अनुसार एक आरोपी रानी सारंग ने फेसबुक के माध्यम से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा । इसमें कहा गया है कि यह फेसबुक खाता फर्जी था उसने खुद को पीड़ित के दोस्त की पत्नी के रूप में पेश किया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने पिछले कुछ महीनों में शिकायतकर्ता के साथ सोशल मीडिया पर चैटिंग की और इस दौरान उसने दावा किया कि उसे पैसों की जरूरत है क्योंकि उसके बच्चे बीमार हैं और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि कुछ दिनों के बाद, आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता से झूठ बोला कि महिला की मृत्यु हो गई है और अगर उसने पैसे नहीं दिये तो एक अन्य महिला आत्महत्या कर लेगी ।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने उन्हें कथित रूप से 1.1 करोड़ रुपये दिये । पुलिस ने आरोपियों रानी पंकज सारंग (42), रूचिका गणेश हपितकर (24) और प्रसाद भानुशाली (27) को गिरफ्तार कर लिया ।

तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अलावा अन्य संबंधित धाराओं के अधीन गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested for duping more than one crore rupees in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे