दिल्ली में क्रेडिट कार्ड से धोखाखड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:07 IST2021-06-04T18:07:48+5:302021-06-04T18:07:48+5:30

Three arrested for credit card fraud in Delhi | दिल्ली में क्रेडिट कार्ड से धोखाखड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार

दिल्ली में क्रेडिट कार्ड से धोखाखड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में धोखाधड़ी से लोगों के क्रेडिट कार्ड से पैसों का लेन-देन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुकवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पवन लांबा (25) और विशाल अरोड़ा (27) उत्तम नगर जबकि सचिन कुहाड़ (22) कराला गांव का निवासी है। चौथा आरोपी शिब्बू फरार है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करने के बाद उनके खाते से बिना किसी पिन या सिक्योरिटी पासवर्ड के धोखाधड़ी करके पैसों का लेन-देन करते थे।

पुलिस ने कहा कि चंद्रकांत नामक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी जानकारी के बिना क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर उसके खाते से 83, 528 रुपये निकाल लिए गए।

प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि वह पैसे लांबा के खाते में चले गए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ''तकनीकी निगरानी के विभिन्न प्रयासों के बाद पवन लांबा को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।''

अधिकारी ने कहा कि उसका बयान दर्ज करने के बाद दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested for credit card fraud in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे