लाइव न्यूज़ :

इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 15:47 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश),17 मई कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शनों की कालाबाजारी के आरोप में यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध निरोधक शाखा) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि कनाडिया रोड पर जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कैथवास (21), गौरव पाटीदार (21) और रवि वैष्णव (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तलाशी पर कैथवास और पाटीदार के कब्जे से एक-एक रेमडेसिविर इंजेक्शन पाया गया, लेकिन पूछताछ में वे इस बारे में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कि उन्हें ये इंजेक्शन कैसे मिले।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, "आरोपियों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन अवैध रूप से हासिल किए थे और वे इन्हें जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।"

पाराशर ने बताया कि आरोपियों का एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली है और उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान के संबद्ध प्रावधानों के साथ ही महामारी रोग अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

गौरतलब है कि इंदौर, मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 1,39,185 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,269 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां