लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: August 7, 2021 11:58 IST

Open in App

अगरतला, सात अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन के निकट बृहस्पतिवार को शाम की सैर पर निकले थे तभी कार में सवार तीन व्यक्ति उनके सुरक्षा घेरे में घुस गए।

वाहन जैसे ही देब के पास से गुजरा वह तेजी से एक ओर हो गए और इस घटना में उनका एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।

पुलिस ने बताया कि बाद में तीन व्यक्तियों को केरचाऊमुहानी से गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपी पॉल की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहायक लोक अभियोजक विद्युत सूत्रधार ने बताया कि तीनों आरोपी बीस वर्ष से अधिक के हैं और उनके इरादों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

सूत्रधार ने बताया, ‘‘हमने आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर देने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 19 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस उनसे पूछताछ करके उनके इरादे का पता लगाने का प्रयास करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह