लाइव न्यूज़ :

दलित परिवार पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार, 24 के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:32 IST

Open in App

नोएडा, 11 अक्टूबर जनपद के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव कानपुर में रविवार को एक दलित परिवार पर हमला कर चार महिलाओं समेत सात लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम को तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। इस मामले में 10 नामजद सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव कानपुर में रहने वाले दलित समाज के लोग आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक कर रहे थे। इसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बैठक के बाद ये लोग डीजे लेकर गली से यात्रा निकालने लगे और इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके साथ कहासुनी की और बात मारपीट तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया लेकिन लगभग आधे घंटे बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार के साथ गांव निवासी रामविलास के परिवार पर हमला कर दिया। इसमें रामविलास के परिवार के सात लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे राजकुमार, मनीष कुमार तथा सुमित को सोमवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है उनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल