लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में रेस्तरां मालिक के बेटे पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार : आईजीपी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:07 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 फरवरी श्रीनगर में दो दिन पहले एक रेस्तरां मालिक के बेटे पर हुए हमले में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शहर में यह हमला ऐसे वक्त हुआ था, जब विभिन्न देशों के राजनयिकों का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के दौरे पर था।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर ने गिरफ्तार किए गए लोगों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए शामिल किया था और उन्हें पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय कृष्णा ढाबा पर हमला करने का जिम्मा सौंपा था।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), कश्मीर जोन विजय कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कृष्णा ढाबा पर हमले में शामिल थे। उस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था।"

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान सुहैल अहमद मीर, ओवैस मंजूर सोफी और विलायत अजीज मीर के रूप में हुयी है।

कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक रैंक के एक अधिकारी की अगुवाई में विशेष जांच दल ने इलाके से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सुराग हासिल किए। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रयुक्त दोपहिया वाहन और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का खुलासा किया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आईजीपी ने कहा कि हमले का मकसद पर्यटकों के बीच भय पैदा करना था।

हमलावरों ने शहर के एक उच्च-सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे आकाश मेहरा को बुधवार शाम गोली मार दी थी। इस घटना में मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारत अधिक खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला