लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:38 IST

Open in App

ठाणे, छह जनवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में शिवसेना नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश के आरोप में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय येनपुरे ने बताया कि तीन जनवरी को बाइक सवार दो व्यक्तियों ने दीपक महात्रे और उनकी पत्नी मंगला पर तीन गोलियां चलाई थीं। महात्रे कल्हार गांव में शिवसेना की इकाई के प्रमुख हैं।

दंपति हमले में सुरक्षित बच गया था और नारपोली थाने में भारतीय दंड संहिता और सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

भिवंडी अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक होनमणे ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विक्की उर्फ सोनू प्रकाश महात्रे (25), डंपर चालक प्रथम किशोर भोइर (20) और वैभा विजय भोकारे (25) के तौर पर हुई है।

दंपत्ति आगामी ग्राम पंचायत में भाग ले रहे हैं इसलिए उनपर हमला किया गया। कल्हारे गांव में 15 जनवरी को चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब