लाइव न्यूज़ :

मां-बेटी के यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 02:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के वजीरपुर इलाके में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मां-बेटी का कथित यौन उत्पीड़न किये जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी सोनू (22), अमित (24) और रितिक (18) को घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि रितिक ने घटना की वीडियो बनाई थी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार को एक वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद सामने आई थी। घटना वजीरपुर के जेजे कॉलोनी इलाके की है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयांत आर्य ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों और आरोपियों का पता लगाने के लिये कई टीमें गठित की गई थीं।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखने के अलावा स्थानीय खुफिया जानकारी हासिल की और स्थानीय बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशनों और आश्रय गृहों में पूछताछ की।

आर्य ने कहा कि दोनों पीड़ियों का पता लगा लिया गया है, वे कूड़ा बीनने वाली 35 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय हैं जिनके बयान दर्ज कर लिये गए हैं। उनकी मेडिकल जांच करायी गयी है।

अधिकारी ने कहा कि महिलाओं का आरोप है कि 29 और 30 दिसंबर की मध्यरात्रि अज्ञात लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?