लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में ड्रग्स और तलवार बरामद होने के बाद तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 12:51 IST

Open in App

ठाणे, 20 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8.80 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाई मेफेड्रोन और पांच तलवारें जब्त की हैं।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रविवार को मीरा भयंदर इलाके में एक झुग्गी बस्ती के पास पांच लोगों को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनमें से तीन को पकड़ लिया और उनमें से एक, जिसकी पहचान संदीप नांगरे (32) के रूप में हुई है, के पास से 8.80 लाख रुपये कीमत का 80 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर जब्त किया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अन्य दो लोगों की पहचान सूर्यकांत करालकर (27) और शाकिर सैय्यद (34) के रूप में हुई है, दोनों वाहन चालक के रूप में काम करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच तलवारें भी जब्त की गईं।

उन्होंने बताया कि फरार हुए दो अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस (एनडीपीएस) एक्ट और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर