एक हजार कारतूस, 2 पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:28 IST2021-09-30T21:28:20+5:302021-09-30T21:28:20+5:30

Three arms smugglers arrested with one thousand cartridges, 2 pistols | एक हजार कारतूस, 2 पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

एक हजार कारतूस, 2 पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 30 सितंबर बिहार में नालंदा जिले के राजगीर थानाक्षेत्र में कुंड परिसर के समीप से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने तीन हथियार तस्करों को एक हजार कारतूस और दो पिस्टल के साथ बृहस्पतिवार को धर दबोचा।

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार की उक्त खेप के साथ औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी अनिल सिंह, नवादा जिले के नारदीगंज निवासी प्रभात कुमार और नालंदा जिला के राजगीर थाना अंतर्गत बक़सू गांव निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से नालंदा, नवादा, शेखपुरा, पटना समेत कई जिलों में अवैध हथियार और कारतूस की आपूर्ति किये जाने की सूचना मिली है।

नीलेश ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर एसटीएफ टीम द्वारा अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arms smugglers arrested with one thousand cartridges, 2 pistols

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे