लाइव न्यूज़ :

तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:09 IST

Open in App

नोएडा, नौ अप्रैल थाना जेवर पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 40 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ये लोग ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शराब की आपूर्ति करने जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात जांच के दौरान संजय तथा रवींद्र नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक कार में भरकर ले जाई जा रही है 22 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जनपद अलीगढ़ के खैर तहसील के रहने वाले हैं।

सिंह के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया है कि ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले एक व्यक्ति को ये लोग तस्करी की शराब की आपूर्ति करने जा रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 18 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि यह शराब तस्कर भी पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को, तस्करी की शराब आपूर्ति करने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने कलौदा गांव के पास से राजू नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 34 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की। वहीं थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद शराब तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह