लाइव न्यूज़ :

मैसूर अदालत बम धमाके मामले में अलकायदा समर्थक तीन लोग दोषी करार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:49 IST

Open in App

बेंगलुरू, आठ अक्टूबर एनआईए की अदालत ने 2016 में मैसूर के एक न्यायालय में हुए बम विस्फोट में भूमिका के लिये प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ाव रखने वाले तीन लोगों को शुक्रवार को दोषी करार दिया।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि तमिलनाडु के निवासी नैनार अब्बास अली, एम सैमसन करीम राजा और दाऊद सुलेमान को कर्नाटक के मैसूर शहर के चामराजपुरम में अदालत परिसर के एक सार्वजनिक शौचालय में 1 अगस्त 2016 को हुए बम विस्फोट में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सजा 11 अक्टूबर को सुनाई जाएगी।

इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गृह मंत्रालय के आदेशों के आधार पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली थी।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि मैसूरु में हुआ धमाका उन पांच विस्फोटों में से एक था जिन्हें अलकायदा से जुड़ाव रखने वाले बेस मूवमेंट के सदस्यों ने अंजाम दिय़ा था।

साल 2016 में उन्होंने इन बम धमाकों को अंजाम दिया। उन्होंने अप्रैल में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के चित्तौर में, मई में केरल के कोल्लम में, सितंबर में एक बार फिर नेल्लोर अदालत में तथा नवंबर में केरल की मलप्पुरम अदालत में बम धमाके को अंजाम दिया था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार, अली और सुलेमान ने जनवरी 2015 में अल-कायदा और उसके नेता ओसामा बिन लादेन की विचारधारा से प्रेरित होकर तमिलनाडु में बेस मूवमेंट का गठन किया था।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अन्य आरोपियों की भर्ती की और सरकारी विभागों, विशेष रूप से अदालतों को धमकाने की साजिश रची। उन्होंने सरकारी विभागों तथा अदालतों को ''एक विशेष धार्मिक समूह के साथ किए गए अत्याचार और अन्याय'' के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने व्यवस्थित रूप से जेल अधिकारियों और विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों तथा भारत में फ्रांसीसी दूतावास को धमकी दी।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने मई 2017 में नैनार अब्बास अली, राजा और सुलेमान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था और मामले की सुनवाई सितंबर 2021 में समाप्त हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र