लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों को लेकर आ रहा तीन विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी पुणे और हैदराबाद से कोविड-19 टीकों की खेप लेकर एअर इंडिया, विस्तार और स्पाइसजेट के विमान यहां बुधवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरे । हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ हैदराबाद से एअर इंडिया का एक विमान सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंचा। इस विमान से कुरुक्षेत्र के लिए टीके के तीन डब्बे लाए गए। विस्तार का एक विमान हैदराबाद से यहां 10 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचा। इसमें दिल्ली के लिए टीके के तीन बॉक्स थे।’’

वहीं पुणे से स्पाइसजेट का एक विमान सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंचा, जिसमें बरेली के लिए 12 बॉक्स, मेरठ के लिए 13 बॉक्स और आगरा के लिए नौ बॉक्स रखे थे।

देश में मंगलवार से टीकों की खेप को राज्यों में पहुंचाने का अभियान शुरू हो गया है। वहीं शनिवार से देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

दिल्ली हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई से इंडिगो की एक उड़ान बृहस्पतिवार को दिल्ली होते हुए दीमापुर जाएगी, जिसमें टीके के तीन बॉक्स होंगे। वहीं हैदराबाद से विस्तार की एक उड़ान टीकों के तीन बॉक्स के साथ दिल्ली होते हुए लखनऊ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल